कुल पृष्ठ दर्शन : 1290

You are currently viewing हिभासा की कार्यकारिणी की बैठक ८ मार्च से

हिभासा की कार्यकारिणी की बैठक ८ मार्च से

लखनऊ (उप्र)।

हिन्दी साहित्य भारती केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) कार्यकारिणी की तीसरी प्रत्यक्ष बैठक ८ मार्च २०२४ को सायं ६ बजे से १० मार्च की सायंकाल ६ बजे तक होगी। बैठक दिल्ली में महात्मा हंसराज कालेज दिल्ली के परिसर में होगी।
कृपया तदनुसार तारीख सुरक्षित कर लें, आना आवश्यक है। विस्तृत सूचना शीघ्रातिशीघ्र सभी को प्रेषित की जाएगी।
केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) अध्यक्ष (हिन्दी साहित्य भारती) डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश) ने बताया कि, आवासीय सुविधा हंसराज कॉलेज के निकटवर्ती होटल (गेस्ट हाउस) में रहेगी। आमन्त्रित प्रतिनिधि के अतिरिक्त को आवासीय व्यवस्था का व्यय स्वयं करना होगा। अनिमंत्रित सदस्यों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क और निमंत्रित (अपेक्षित) सदस्यों का पंजीकरण नि:शुल्क होगा। आयोजन की मुख्य संयोजक डॉ. रमा शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष-हि.सा.भा. दिल्ली) एवं संयोजक डॉ. प्रभांशु ओझा (प्रदेश उपाध्यक्ष) होंगे।

आपके अनुसार बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ ही प्रत्येक प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, महामंत्री संगठन पदेन सदस्य य अध्यक्ष द्वारा अधिकृत पदाधिकारी भाग लेंगे। इस निमित्त अपेक्षित भाई-बहन को आने का आरक्षण अभी से करा लेना श्रेयस्कर होगा।