कुल पृष्ठ दर्शन : 537

hindi-bhashaa

बाल साहित्यकार सम्मान के लिए २९ फरवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

भोपाल (मप्र)।

बाल साहित्य में लेखन तथा शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र (भोपाल) द्वारा साहित्यकारों से उनकी प्रकाशित पुस्तकें परिचयात्मक विवरण सहित आमंत्रित की गई हैं। सभी प्रविष्टि २९ फरवरी २०२४ तक भेजी जा सकती हैं।

केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना (९८९३३५६७९८) ने बताया कि, केंद्र द्वारा १ श्रेष्ठ बाल पत्रिका को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वर्ष २०२३ के सभी अंक पत्रिका के संक्षिप्त विवरण के साथ भेजना आवश्यक है। यह सभी सम्मान केंद्र द्वारा भोपाल में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।