कुल पृष्ठ दर्शन : 31

You are currently viewing ६ वर्ग में सम्मान हेतु रचनाकारों से प्रविष्टि आमंत्रित

६ वर्ग में सम्मान हेतु रचनाकारों से प्रविष्टि आमंत्रित

भोपाल (मप्र)।

भव्या पब्लिकेशन (भोपाल) द्वारा सम्मान समारोह २०२४ के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए ६ वर्ग में १५ जून २०२४ तक आवेदन किए जा सकते हैं।
यह प्रविष्टि भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (किसी भी विधा में १० या अधिक पुस्तकें प्रकाशित हों)-राशि ५ हजार ₹, मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय कथा सम्मान (कथा-उपन्यास में ५ या अधिक पुस्तकें)-२५०० ₹, प्रीतम सिंह स्मृति राष्ट्रीय नवलेखन सम्मान (किसी भी विधा में २ या अधिक पुस्तकें)-२५०० ₹, श्रीमती कला देवी नेमा राष्ट्रीय साहित्य एवं समाजसेवा सम्मान (साहित्य एवं समाजसेवा में समर्पित व्यक्ति के लिए)- २५०० ₹ व युवा साहित्यकार सम्मान (किसी भी विधा में २ या अधिक पुस्तकें) -२५०० ₹ और राष्ट्रीय शिक्षा एवं साहित्य सेवा सम्मान (साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए)-२५००₹ के लिए ली जाएगी। प्रदत्त जानकारी (९३००७६३९४ ०, ७९७४५१४०३३) अनुसार चयनितों को गरिमामयी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रविष्टियों के साथ जीवन वृत्त व रंगीन चित्र भव्या प्रकाशन (यू.जी. ३१, करतार आर्केड, कैपिटल पेट्रोल पम्प के पास, रायसेन रोड, भोपाल (मप्र)) को पंजीकृत डाक से भेजना होगा।