कुल पृष्ठ दर्शन : 54

You are currently viewing सम्मान के लिए १४ सितम्बर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

सम्मान के लिए १४ सितम्बर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

लखनऊ (उप्र)।

युगधारा फाउंडेशन द्वारा २०२५ में आयोजित सम्मान समारोह के लिए प्रविष्टियाँ सादर आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टि भेजने की अन्तिम तारीख १४ सितंबर २०२४ रहेगी।
सौम्या मिश्रा (८७६५८०६२०८) द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार प्रविष्टि के लिए किसी भी साहित्यिक विधा में प्रविष्टि २ प्रतियों में संक्षिप्त परिचय के साथ भेजी जा सकती है। प्रविष्टि के लिए प्रकाशित कृति का प्रकाशन १ जनवरी २०२२ से ३१ दिसंबर २०२३ के बीच होना आवश्यक है।
उक्त प्रविष्टि के लिए स्वीकृत विधा-कहानी एवं लघुकथा, उपन्यास, गीत, ग़ज़ल, छंद एवं दोहे आदि, छंद मुक्त काव्य संग्रह, निबंध, शोध, संग्रह आदि हेतु साहित्य शिरोमणि मानद सम्मान, गोस्वामी तुलसीदास सम्मान एवं प्रतापनारायण मिश्र सम्मान आदि से सम्मानित किया जाएगा।