कुल पृष्ठ दर्शन : 143

You are currently viewing ‘साहित्यकार सम्मान योजना’ में पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

‘साहित्यकार सम्मान योजना’ में पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

दिल्ली।

दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा ‘साहित्यकार सम्मान-२०२४’ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इस योजना के तहत इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तारीख १ जुलाई २०२४ है।
सम्मेलन की ओर से संयोजक (साहित्यकार व सम्पादक) आचार्य अनमोल (९९६८०१४५६८, दिल्ली) ने बताया कि, सम्मेलन साहित्य रत्न पुरस्कार-२१ हजार ₹ समग्र साहित्य, गद्य-पद्य (आयु ६० वर्ष से अधिक) में स्व. डॉ. सुरेश गौतम की स्मृति में दिया जाएगा। ऐसे ही सम्मेलन साहित्य विभूषण पुरस्कार-११ हजार ₹ समग्र साहित्य, पद्य में (५०वर्ष से अधिक) स्व. श्री निरंजन स्वरूप मित्तल की स्मृति में, सम्मेलन साहित्य विभूषण पुरस्कार-११ हजार ₹ समग्र साहित्य, हिंदी सेवा हेतु (५० वर्ष से अधिक) स्व. श्री महेश चंद्र शर्मा की स्मृति में, सम्मेलन साहित्य विभूषण पुरस्कार-११ हजार ₹ समग्र साहित्य, गीत (आयु ५० वर्ष से अधिक) स्व. शांति अग्रवाल की स्मृति में, सम्मेलन साहित्य भूषण पुरस्कार- ७१०० ₹ हिंदी पत्रकार राजभाषा हिंदी सेवी को (आयु ४० वर्ष से अधिक) स्व. रमन विज की स्मृति में एवं सम्मेलन साहित्य श्री पुरस्कार-५१०० ₹ समग्र साहित्य, गद्य-पद्य (२५-५० वर्ष) स्व श्री अंशुल मिश्र की स्मृति में दिया जाएगा।
महामंत्री प्रो. रवि शर्मा ‘मधुप’ के अनुसार यह निःशुल्क प्रविष्टि १ व्यक्ति केवल १ पुरस्कार के लिए भेज सकता है और योजना केवल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में १० वर्ष से रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ही है। यह कार्यक्रम आने वाले सितंबर में नई दिल्ली में प्रस्तावित है।
अध्यक्ष इंदिरा मोहन ने बताया कि, प्रविष्टियाँ डाक से (संयोजक, साहित्यकार पुरस्कार योजना, दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ३१, उत्तरी परिसर (नॉर्थ एंड कॉम्प्लेक्स), पंचकुइयाँ रोड, (रामकृष्ण आश्रम मार्ग, मैट्रो स्टेशन के निकट, नई दिल्ली-११
०००१) पर भेजनी होंगी।