कुल पृष्ठ दर्शन : 44

You are currently viewing डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को मिला ‘नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान’

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को मिला ‘नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान’

लुंबिनी (नेपाल)।

नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जोधपुर (राजस्थान) की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को सम्मानित किया गया है। आपने कड़े मुकाबले में १८३ रचनाकारों के बीच यह ‘नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान’ पाया है।
नेपाल व भारत के मैत्री सम्बंधों को सुदृढ़ करने, संयुक्त पर्यटन विकास, हिंदी भाषा-साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में ‘शाहीन’ को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आपने बताया कि, नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से प्राप्त १८३ कविताओं में से चयनित ८५ लेखकों को सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि, ‘शाहीन’ की सैकड़ों रचनाएँ देश-विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं। सम्मानित किए जाने पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु और सभी इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।