प्रयागराज (उप्र)।
अवध साहित्य अकादमी पत्रकार भवन (प्रयागराज) ने कवि संगम त्रिपाठी को ‘साहित्य विभूति सम्मान २०२४’ से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठतम साहित्यकार आचार्य ओम नीरव रहे।
यह सम्मान समारोह हिन्दुस्तानी एकेडमी (सभागार सिविल, लाइन्स प्रयागराज) में हुआ। अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार गाडरवारा) ने की। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभु नाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ व शीलधर मिश्र रहे। डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में सम्मानित संगम त्रिपाठी को सोमनाथ शुक्ल, विजय शुक्ल व डॉ. विजयानन्द आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।