कुल पृष्ठ दर्शन : 33

लेखक संजय अनंत सम्मानित

अयोध्या (उप्र)।

श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में समीक्षक, लेखक व द फ़िल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय अनंत को ‘अन्तर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा सम्मान’ दिया गया। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की उपस्थिति में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत व पूज्य रामेश्वरनन्द जी ने यह भेंट किया।
कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के पूज्य संत नारायण गिरी महाराज, पूज्य साध्वी कंचन गिरी की उपस्थिति में संजय अनंत को साहित्य व समीक्षा आदि के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका अम्बर ने ओजपूर्ण कार्यपाठ से सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम एनएसी कमीशन द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ।