रोहतक (हरियाणा)।
अनेक शोध पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाली संस्था आचार्य अकादमी (चुलियाणा, रोहतक, हरियाणा) व संस्था वैदिक योगशाला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी में लिखित विषयों-संकायों की मौलिक पुस्तकें विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों हेतु आमन्त्रित की गई है। यह ३० नवम्बर तक डाक द्वारा भेजी जाएंगी।
अकादमी के अध्यक्ष आचार्य शीलक राम ने बताया कि श्रीमती हेमलता हिंदी साहित्य (गद्य, पद्यादि) पुरस्कार, स्वामी दयानन्द सरस्वती स्वदेशी, राष्ट्रवाद, सनातन वैदिक धर्म एवं संस्कृति पुरस्कार, राजीव भाई दीक्षित भारतीय इतिहास, आयुर्वेद, स्वदेशी व राष्ट्र भक्ति पुरस्कार एवं पत्रकार किरण भूषण सम्मान पुरस्कार के लिए अपनी प्रकाशित पुस्तक की २ प्रति भेजनी है। विषयों-संकायों की पुस्तकें राष्ट्रभाषा हिन्दी में ही लिखी हुई होनी चाहिए। इसमें प्रथम पुरस्कार २१०० ₹, द्वितीय १५०० ₹ एवं तृतीय पुरस्कार ११०० ₹ सहित स्मृति चिन्ह आदि दिए जाएंगे। पत्रकार किरण भूषण सम्मान पुरस्कार (अल्पसंख्यक वर्ग के किसी १ निर्भीक पत्रकार को) के अंतर्गत ५१०० ₹ दिए जाएंगे।
आपने (९८१३०१३०६५, ९९९२८८५८९४, shilakram9@ gmail.com) बताया कि स्पर्धा नि:शुल्क है एवं पुस्तकें (जून २०२ १ से जून २०२३ के बीच) विवरणात्मक न होकर मौलिक, समीक्षात्मक व राष्ट्रवादी भावनाओं से ओत-प्रोत होनी चाहिए।