भोपाल (मप्र)।
हिंदी लेखिका संघ मध्यप्रदेश द्वारा अभा कृति पुरस्कारों हेतु पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं। यह १५ दिसम्बर तक भेजी जा सकती हैं।
संघ से प्राप्त जानकारी अनुसार हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं (उपन्यास, लघुकथा, कहानी, गीत,नवगीत, कविता, गजल, बाल कविता,बाल कहानी,बाल साहित्य लोरी,हास्य एवं व्यंग्य, नाटक अध्यात्म, विविध भाषा भाषी एवं अनुवादित साहित्य (किसी अन्य भाषा से हिंदी में अनुवादित) सहित समीक्षा आदि) पर लेखिकाओं से पुस्तक आमंत्रित हैं। २ प्रतियाँ निर्देशित डाक पते (मधुलिका श्रीवास्तव, ई-१०१/१/१७, शिवाजी नगर, भोपाल (म.प्र.)-४६२०१६) पर भेजना अनिवार्य है। पुरस्कार संघ के वार्षिक कार्यक्रम के समय दिया जाएगा।