लखनऊ (उप्र)।
लखनऊ (उप्र)। कवि सर्वेश अस्थाना द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में १९ फरवरी को
कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ५ बाल साहित्यकारों को अतिथि नाते उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया।
२ दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से कवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, ताकि समकालीन साहित्यकारों की रचनाओं से साहित्यकार रूबरू हो सकें। खुशी का यह पल देने के लिए सभी साहित्यकारों ने संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम का संचालन कवि मुकुल महान एवं सुश्री रश्मि श्रीवास्तव ने किया।