कुल पृष्ठ दर्शन : 11

You are currently viewing रामायण केन्द्र जबलपुर २३ जून को करेगा कार्यक्रम

रामायण केन्द्र जबलपुर २३ जून को करेगा कार्यक्रम

बैठक…

जबलपुर (मप्र) |

 

रामायण केंद्र जबलपुर इकाई के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। प्रारंभ में २३ जून सोमवार को रानी दुर्गावती म्यूज़ियम (भंवरताल गार्डन) स्थित कला वीथिका में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई।
कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्र की इस इकाई की स्थापना का उद्देश्य यथा रामायण से संबंधित साहित्य के संबंध में शोध कार्य, भविष्य की गतिविधियां, श्री मिश्रा ‘असाधु’ द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम इत्यादि रहेगा। बैठक में केंद्र जबलपुर के संयोजक इंजी. संतोष मिश्र, जिला मंत्री डॉ. विवेक चंद्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. वी.के. उपाध्याय, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, डॉ. नेहा शाक्य (सह-सचिव) तथा विशेष निमंत्रित सदस्य डॉ. नम्रता चंद्रा ने विचार प्रस्तुत किए। श्री उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नए सदस्यों को इस समूह से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। समिति के सदस्यों को आगामी कार्यभार बांटने पर भी चर्चा की गई। डॉ. चंद्रा ने आभार व्यक्त किया।