कुल पृष्ठ दर्शन : 6

You are currently viewing विशेष हिन्दी कार्यशाला संग हुई प्रश्नोत्तरी स्पर्धा

विशेष हिन्दी कार्यशाला संग हुई प्रश्नोत्तरी स्पर्धा

हैदराबाद (तेलंगाना)।

डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्टाफ को राजभाषा हिन्दी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा सरकारी कार्यों में उसकी प्रभावशीलता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. एस.आर. यादव (उप निदेशक-रा.भा., हैदराबाद) ने ‘तकनीकी कायाकल्प संग राजभाषा का कदमताल’ पर व्याख्यान दिया। राजभाषा सलाहकार सुश्री वी. संतोषी दीपिका ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला में प्रमुख (प्रशासन) जी. रवीन्दर उपस्थित रहे। हिन्दी संपर्क अधिकारी बी. येसुदासु ने अनुसंधान संस्थानों में हिन्दी के महत्व एवं विज्ञान और तकनीक में हिन्दी की भूमिका को संक्षिप्त रूप से समझाया। यह कार्यशाला न केवल हिन्दी ज्ञान में वृद्धि करेगी, बल्कि हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रेरित भी करेगी।
मुख्य वक्ता ने राजभाषा के कार्यान्वयन में मुख्य कठिनाइयों को दूर करने के संबंध में स्टाफ को समझाया। राजभाषा संबंधी नियमों की जानकारी के अभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने में प्रमुख समस्याएं एवं समाधान पर विस्तृत जानकारी दी। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन सुश्री वी. दीपिका ने किया।