कुल पृष्ठ दर्शन :

hindi-bhashaa

सलिला बाल साहित्य अलंकरण सम्मान घोषित

सलूम्बर (राजस्थान)।

सलिला संस्था ने प्रतिवर्ष दिए जाने वाले अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न बाल साहित्य अलंकरण सम्मानों घोषणा की है। संस्था का वर्ष २०२५ का शीर्षस्थ ‘सलिला शिखर सम्मान’ डॉ. संजीव कुमार (दिल्ली) को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के तहत पुस्तक ‘बाल साहित्य का अभिनव इतिहास’ के लिए दिया जाएगा।

अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी के अनुसार इस वर्ष का सलिला विशिष्ट साहित्य सम्मान सूरजसिंह नेगी एवं डाॅ. मीना सिरोला को साहित्य की विधा पत्र लेखन के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य ‘पाती लेखन मुहिम’ के प्रयास पर संयुक्त रूप से अर्पित किया जाएगा। इसी कड़ी में इस वर्ष के सलिला साहित्य रत्न सम्मान ४ पुस्तकों पर जारी किए गए हैं। इसमें जीशान जैदी की पुस्तक ‘सूरेन का हीरो’, मीनू त्रिपाठी की ‘उकड़ू उल्लू का चश्मा’, बाल साहित्य समीक्षा के विशेषांक के लिए संपादक लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एवं डॉ. प्रभात कुमार सिंघल की पुस्तक ‘बाल मन तक’ है। उदयपुर में २४ अगस्त २०२५ को राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन समारोह में यह दिए जाएंगे।