कुल पृष्ठ दर्शन : 7

गोष्ठी में दिया साहित्यकारों को सुगुणा साहित्य पुरस्कार-२०२५

हैदराबाद (तेलंगाना)।

साहित्य सेवा समिति की मासिक गोष्ठी आरोग्य अस्पताल के सभागार में की गई। इसमें सुगुणा साहित्य सेवा पुरस्कार-२०२५ साहित्य कारों को दिया गया।
प्रारंभ में डॉ. एम. रंगय्या, डॉ. दयाकृष्ण गोयल, सुनीता लुल्ला व ममता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। दिवंगत सुगुणा जी के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत नीमा द्वारा सरस्वती माता की वंदना प्रस्तुत की गई। डॉ. रंगय्या की दिवंगत पत्नी सुगुणा की स्मृति में इस वर्ष पुरस्कार ग्रहिता साहित्यकार उमा देवी सोनी, ममता कुमारी जायसवाल एवं वर्षा शर्मा रहे। मंच पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रंगय्या, अध्यक्ष डॉ. दयाकृष्ण गोयल व पूर्व महामंत्री सुनीता लुल्ला सुशोभित रहे। सुनीता लुल्ला ने पुरस्कार की जानकारी दी। पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, शॉल और नगद राशि दी गई। पुरस्कार ग्रहिताओं ने समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रचना चतुर्वेदी ने सत्र का संचालन किया।