दिल्ली।
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास, दिल्ली) द्वारा मौलिक सृजन के प्रोत्साहन एवं हिंदी साहित्य-संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान हेतु वर्ष-२०२५ के शीर्षस्थ सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों के चयनित ८ साहित्यकारों को आगामी २ नवंबर को दिल्ली में अभा साहित्योत्सव एवं सम्मान समारोह में यह दिए जाएँगे।
मंच के अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय के अनुसार राशि के अतिरिक्त मंच की ओर से सभी पुरस्कार गृहीताओं को सम्मान-पत्र, शाल और प्रतीक चिन्ह भी दिए जाएँगे। इसके अंतर्गत भारतेंदु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान के लिए प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार कैन (दिल्ली) को (११ हजार ₹), महादेवी वर्मा शीर्षस्थ महिला लेखन सम्मान के लिए श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव (हिमाचल प्रदेश) को (७१००₹), अनूप श्रीवास्तव स्मृति हास्य व्यंग्य साहित्य सम्मान हेतु डॉ. ब्रजपाल सिंह संत (दिल्ली) को (५१००₹), स्व. डी.पी. चतुर्वेदी स्मृति लाइफ टाईम अचीवमेंट सम्मान हेतु डॉ. प्रभात कुमार सिंघल (राजस्थान) को (५१००₹) एवं केदार नाथ शर्मा स्मृति अमीर खुसरो युवा सम्मान के लिए डॉ. प्रभांशु कुमार (उप्र) को (५१००₹) चयनित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति बाल साहित्य सम्मान से लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (उप्र, ५१०० ₹), विनोद झा एवं आकाश झा स्मृति साहित्य सम्मान से चरण सिंह अमी (मप्र, ५१००₹) एवं डॉ. देवेंद्र शर्मा स्मृति कथा सम्मान से
डॉ. रमा द्विवेदी (तेलंगाना, ५१०० ₹) को सम्मानित किया जाएगा।