हैदराबाद (तेलंगाना)।
स्टेनली जूनियर डिग्री और पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘हिन्दी दिवस’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रुति कान्त भारती (सलाहकार केन्द्रीय राजभाषा समिति और विशेष अधिकारी हिन्दी प्रचार सभा) ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दिव्या किरणमयी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी का स्वागत किया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों की कविता गायन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। छात्रों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण आयोजन और संयोजन हिन्दी प्राध्यापिका श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम का संचालन योगिता सिंह और मदीहा ने किया। महाविद्यालय की प्रमुख श्रीमती सुप्रीत ने सभी को धन्यवाद दिया।