कुल पृष्ठ दर्शन : 4

साहित्य सम्मेलन में अनेक हिन्दी सेवी मानद उपाधि से सम्मानित

आगरा (उप्र)।

हिंदी भाषा के उन्नयन और देशभर के साहित्य सेवियों को जोड़ने का वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा साहित्यकार शरद कुमार गुप्त (आगरा) को ‘हिन्दी काव्य भूषण’ तथा सम्पादक विजय कुमार गोयल को ‘पत्रकार सम्पादक रत्न’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। राजभाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर हुए समारोह में देशभर के साहित्य, कला व संस्कृति से हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान करने वाले साधकों को मंडल ने उपाधियों से सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ श्रीगणेश, सरस्वती जी व श्रीनाथ जी की वन्दना एवं राष्ट्रभाषा गान से हुआ। अभा कवि सम्मेलन में कवि-कवयित्रियों ने हिन्दी के सम्मान में काव्य पाठ किए, साथ ही ‘हिन्दी लाओ देश बचाओ’ की हुंकार भरती नगर परिक्रमा हुई, जिसमें साहित्य साधकों ने बैनर-पट्टिका द्वारा जन-जागरण के घोष किए। पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पं. मदन मोहन शर्मा ने की।

संचालन एवं संयोजन संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया।