मेरठ (उप्र)। हिन्दी साहित्य के सर्वकालिक महान कवि महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की पुण्य-तिथि के अवसर पर १५ अक्टूबर को विचार-गोष्ठी एवं काव्य-गोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें आप सभी सादर आमन्त्रित हैं।
पंवार वाणी फाउण्डेशन (मेरठ) के अध्यक्ष डॉ. हरिओम पंवार ने बताया कि मुख्य संयोजक अजय प्रेमी और संयोजक-कवि सुमनेश सुमन हैं। कार्यक्रम अनुसार एकत्रीकरण दोपहर साढ़े ३ बजे होगा। बुधवार को इस आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ. विद्यासागर सिंह (हिन्दी विभाग, चौ. चरणसिंह विवि, मेरठ) हैं। कार्यक्रम पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक सभागार (निकट बच्चा पार्क, मेरठ) में होगा।
कुल पृष्ठ दर्शन : 2