कोटा (राजस्थान)।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शनिवार को लालसोट के उच्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कोटा से डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, डॉ. मनीषा शर्मा, विष्णु शर्मा हरिहर और रामनारायण मीणा हलधर को सम्मानित किया। ११ राज्यों के ३१ साहित्यकारों को आपने साहित्यिक कृतियों हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यह आयोजन अनुराग सेवा संस्थान (लालसोट) ने किया, जिसमें साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक संबंधित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसमें पद्मश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार को साहित्य में विशिष्ट अवदान हेतु अनुराग साहित्य श्री सम्मान २०२५ से सम्मानित किया गया। डॉ. पदम सिंह, डॉ. रामकुमार घोटड़, डॉ. प्रबोध कुमार गोविल, डॉ. अखिलेश निगम, श्रीमती शील कौशिक (सिरसा, माया का रहस्यमयी टोला, बाल साहित्य) और डॉ. मनीषा शर्मा आदि को नगद, श्रीफल, शाल, स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।