कुल पृष्ठ दर्शन :

२८ को सम्मानित होंगे डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन (उप्र) |

मुम्बई की साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय काव्य मंच द्वारा द्वारका (नई दिल्ली) स्थित क्रिएटिव अनलॉक स्टूडियो में २८ दिसम्बर को कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें नगर के प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अंजनी द्विवेदी ने बताया, कि कार्यक्रम में समूचे देश के ४० से अधिक साहित्यकार, कवि-कवयित्री, समाजसेवी व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।