कुल पृष्ठ दर्शन : 4

पुष्पलता जोशी स्मृति बाल कहानी स्पर्धा में १ अप्रैल तक अवसर

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)।

पुष्पलता जोशी स्मृति बाल कहानी प्रतियोगिता २०२६ (पूर्व उप शिक्षा निदेशक स्व. विपिन चंद्र जोशी, अल्मोड़ा द्वारा अपनी पत्नी स्व. पुष्पलता जोशी की स्मृति में स्थापित) के लिए अ.भा. स्तर पर महिला रचनाकारों से प्रविष्टि आमंत्रित हैं। यह १ अप्रैल तक भेजनी है।

जानकारी अनुसार प्रविष्टि के तहत बच्चों के मन में वैज्ञानिक सोच जाग्रत करने विषयक या बालिका शिक्षा पर आधारित १ बाल कहानी ३ प्रति में साफ-साफ लेख अथवा टंकित करा कर भेजी जानी हैं। अधिकतम शब्द सीमा ८०० तक सहित रचना पर अपना नाम व पता नहीं लिखना है। चुनी हुई ३ कहानियों में से प्रत्येक को १ हजार ₹ और जून में उत्तराखंड में राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मान दिया जाएगा। अपना परिचय आदि पते (सचिव बालसाहित्य संस्थान दरबारी नगर, अल्मोड़ा-२६३६०१, उत्तराखंड) पर पंजीकृत डाक से भेजना है।