दिल्ली।
ए.के. स्मार्ट शाला (राजेंद्र नगर) के प्रांगण में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ईशा भारद्वाज की प्रथम काव्य कृति ‘मेरे मन की मैं’ का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाजसेविका पुष्पा बंसल की अध्यक्षता में इस समारोह में विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा ‘गीत’, ट्रू मीडिया पत्रिका के सम्पादक ओमप्रकाश प्रजापति, ओंकार त्रिपाठी, डॉ. चंद्रमणिका उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि में हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कवि सौरभ जैन ‘सुमन’ की उपस्थिति रही।
शानदार संचालन हिमांशु शुक्ल ने किया। डॉ. भारद्वाज ने सभी अतिथियों व साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।