हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************
सड़क पर चलना धीमी गति से,
तेज रफ़्तार किसी का साथ नहीं देती
जीवन है अनमोल ध्यान दो भाई,
सड़क पर रखो नजर, क्योंकि नजर हटी दुघर्टना घटी।
सड़क पर चलना धीमी गति से,
रास्ता यूँ ही कट जाएगा, मंजिल पर पहुंच जाएगा
क्योंकि जीवन है बड़ा अनमोल,
इसलिए सड़क पर सर्कस मत करो भाई।
सड़क पर चलना धीमी गति से,
दुर्घटना से देर भली है
चलो सड़क पर धीरे-धीरे।
क्योंकि घर पर इंतजार कर रहा है कोई,
सड़क पर चलना धीमी गति से…॥