कुल पृष्ठ दर्शन :

नहीं मानना हार

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************

सुन लो बच्चों ध्यान से
नहीं मानना हार,
बोर्ड परीक्षा देनी है
हो जाओ तैयार।

जीवन तुम्हें बनाना सुंदर
तनिक परिश्रम करना,
ध्यान से पढ़ना पाठ तुम
नहीं तुम्हें है डरना।

रात को सोने से पहले
एक बार सब पढ़ लेना,
प्रातः उठ कर फिर तुम
उसे रिवाइज कर लेना।

पेपर मिलते ही पहले
तुम ईश्वर को याद करो,
पहले प्रश्न सभी पढ़ लेना
तब तुम ठीक चुनाव करो।

बोर्ड परीक्षा नहीं है आफ़त
बच्चों को डरवाना मत,
साधारण-सी परीक्षा
हिम्मत सदा बँधाना सब।

माता-पिता से है कहना,
सौम्य मधुर व्यवहार करें।
मित्र भाव से पूछ समस्या,
वे उसका समाधान करें॥