कुल पृष्ठ दर्शन : 6

‘कृत्रिम बुद्धिमता एवं मैं’ विषय पर माँगे लेख, मिलेंगे ५ पुरस्कार

अजमेर (राजस्थान)।

अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉ. अरुणा माथुर कलम अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अजमेर एवं आसपास के विद्यालयों-महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से ‘कृत्रिम बुद्धिमता एवं मैं’ विषय पर १ हजार शब्दों में मौलिक लेख आमंत्रित हैं। संस्थापिका डॉ. मधु खंडेलवाल ‘मधुर’ (९४६२१३१४०५) ने बताया कि इसका उद्देश्य रचनात्मक लेखन के प्रति रुचि बढ़ाना एवं समकालीन विषयों पर सोच को अभिव्यक्ति देना है। लेख जमा करने की अंतिम तारीख २८ अप्रैल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ २ प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।