कुल पृष्ठ दर्शन : 1

चाय है लाज़वाब

ममता सिंह
धनबाद (झारखंड)
*****************************************

चाय तो चाय है, ये तो लाजवाब है,
सेहत में बेमिसाल है, स्वाद में बेहिसाब है।

सिर दर्द हो या बेदिली, सबका एक जवाब है,
चाय लाजवाब है, चाय ही तो चाय है।

अंग्रेजी में ग्रीन टी, हिन्दी में हरी चाय,
मसाले वाली चाय, नींबू की खट्टी- मीठी चाय।

अदरक वाली चाय, असम वाली चाय,
तनाव को भी कम करने वाली चाय।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती चाय,
ग्रीन टी या ब्लैक टी, हृदय स्वस्थ करती चाय।

मौजूद पॉलीफिनोल्स, जैसे एंटी आक्सीडेंट,
बचाती हैं फ्री रेडिकल्स, से शरीर को चाय।

कोलेस्ट्राल को कम करने वाली चाय,
बी.पी. भी संतुलित करने वाली चाय।

ग्रीन टी में मौजूद तत्व, चयापचय बढ़ाती चाय,
वजन घटाने में मदद करती जाती चाय।

दोस्ती बढ़ाती चाय, डेट पर ले जाती चाय,
सुख और दु:ख भी, बांटने वाली चाय।

अपरिचित से परिचित, करवाने वाली चाय,
छोटी औेर बड़ी पार्टी की शान बढ़ाती चाय।

थकान को मिटाती चाय, फटाफट बनती चाय
सबको पसंद आती चाय, दूरियाँ मिटाती चाय॥