कुल पृष्ठ दर्शन :

जीना न भूल जाएं…

ममता साहू
कांकेर (छत्तीसगढ़)
*************************************

कहीं ये हो न जाए,
कहीं वो हो न जाए
ऐसा सोच कर कभी,
जीना न भूल जाएं।

जैसा अपने मन में आए,
वैसा ही करते जा जाएं
दु:ख-दर्द को भूलकर,
खुल के मुस्कुराएं।

जीवन मिलता नहीं दुबारा,
सत्य राह पर चलते जाएं
अपनों के हर गिले-शिकवे,
मन से अब दूर भगाएं।

आपस में सब बाँटें प्यार,
एक-दूजे को अपनाएं
रिश्ते होते कच्ची डोरी,
विश्वास से मजबूत बनाएं।

निराशा के घोर तम में,
कहीं कोई खो ना जाए।
आशाओं के दीप जलाकर,
चलो जीवन को सजाएं॥