कुल पृष्ठ दर्शन : 5

गोष्ठी में गूंजी साहित्य संवेदनाओं की स्वर लहरियाँ

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

नवल विहान साहित्य कला सांस्कृतिक मंच (पश्चिम बंगाल इकाई) की आभासी मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन श्रीमती अंजलि किशोर कृति की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आशा लता पुष्प रहीं।
  गोष्ठी का शुभारंभ सोनी बरनवाल द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। दिवंगत शायर डॉ. बशीर बद्र को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में कुसुम मंगला ने माँ और चिरैया पर संवेदनशील कविता प्रस्तुत की। सोनी बरनवाल ने नारी शक्ति, अशोक बरनवाल ने नागराज छंद, निखिल बरनवाल ने प्रेम कविता तथा मंजू बरनवाल ने कान्हा संग होली पर काव्य पाठ किया।
  डॉ. पुष्प ने सभी रचनाकारों की सराहना करते हुए अपनी कविता भी प्रस्तुत की। 
      संचालन कविता शर्मा ने किया। अंजलि किशोर कृति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।