कुल पृष्ठ दर्शन :

काव्य गोष्ठी संग हुआ कल्पकथा मासिक सम्मान समारोह

सोनीपत (हरियाणा)।

राष्ट्र, हिन्दी भाषा एवं सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार ने जून २०२६ का मासिक सम्मान समारोह किया। इस अवसर पर २५२वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का भी हुई। लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डॉ. गजेंद्र हरिहरनों ‘दीप’ की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पत्रकार रघुवंशमणि सिंह के मुख्य आतिथ्य में यह हुआ।
  परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि परिवार के यूट्यूब चैनल पर मासिक सम्मान समारोह जून २०२६ में विजय रघुनाथराव डांगे को कल्प शिल्प विभूषण, पं. अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप को कल्प सृजन भूषण, नैन्सी श्रीवास्तव को कल्प कवि कुल कलश व ज्योति प्यासी को वैचारिक शिखर अलंकरण से अलंकृत किया गया। कीर्ति त्यागी, भास्कर सिंह ‘माणिक’ को कल्प संवाद कौशल सम्मान, शोभा प्रसाद को कल्प सृजन कौशल सम्राट, रमापति मौर्य को कल्प सृजन कौशल मुकुट एवं संदीप मारू गोठवाल को कल्प सृजन कौशल प्रासाद सम्मान दिया गया। ऐसे ही दैनिक कल्प सर्जना कार्यक्रम के पटल प्रभारी डॉ. जया शर्मा प्रियंवदा, ज्योति प्यासी, दीपिका वर्मा, प्रेमलता कुमारी पुष्पेश, ज्योतिषाचार्य पं. जीतेंद्र शास्त्री, अमित पण्डा ‘अमिट रोशनाई’ आदि समर्पित साहित्य मर्मज्ञजनों को कल्प सर्जना ध्वजवाहक सम्मान से विभूषित किया गया।
    आपने बताया कि आयोजन के अगले सत्र में पवनेश मिश्र के मंच संचालन, ‘मधुप’ की अध्यक्षता एवं सिद्धेश्वरी सर्राफ ‘शीलू’ के मुख्य आतिथ्य में २५२वीं गोष्ठी हुई, जिसमें श्री डांगे, अनिशा जैन, नन्द किशोर बहुखंडी, रानी शर्मा, शोभा प्रसाद, बिनोद कुमार पाण्डे, राधाश्री शर्मा व पवनेश मिश्र ने भक्ति काव्य रचनाओं से वातावरण को सुवासित किया।
   समापन में राष्ट्रगीत का गायन किया गया। संस्थापक राधाश्री शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।