कुल पृष्ठ दर्शन :

प्रथम कृति ‘कैद एहसास’ लोकार्पित

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

महानगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था बंगीय हिंदी परिषद के सभागार में युवा कवयित्री निधि सिंह की प्रथम काव्य-कृति ‘कैद एहसास’ का लोकार्पण समारोह किया गया। अध्यक्षता दयाशंकर मिश्र ने की। मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी’ एवं अजय गोदार रहे।
  मुख्य वक्ता उर्वशी श्रीवस्तव ने कृति की विस्तृत एवं समीक्षात्मक प्रस्तुति देते हुए इसे युवा संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। दयाशंकर मिश्र ने भी कृति की सराहना करते हुए कवयित्री के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
‘अनुरागी’ ने कवयित्री को आशीर्वाद देते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की और निरंतर साहित्य-सृजन के लिए प्रेरित किया। 
  कार्यक्रम का संचालन परिषद् की उपमंत्री पुष्या मिश्रा ने किया।