उज्जैन (मप्र)।
संस्कृति साहित्य रचनालय ‘संसार’ द्वारा दिवंगत साहित्यकार प्रभाकर शर्मा बंधु की स्मृति में साहित्यिक संध्या आयोजित की गई। इसमें सम्राट विक्रमादित्य विवि (उज्जैन) के कुलानुशासक एवं सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा को साहित्य प्रभाकर सम्मान-२०२६ अर्पित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य की परंपरा और समाज की सामूहिक चेतना का सम्मान है।
इस समारोह में वरिष्ठ कवि देवकृष्ण व्यास सहित सहित अनेक साहित्यकारों ने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। समिति के संस्थापक त्रिभवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. शर्मा को सम्मानित करते हुए साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके हिंदी साहित्य में योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कवियों ने देशभक्ति की कविताओं और काव्य-पाठ प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।