बिहार।
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, बिहार इकाई के तत्वावधान में २१ अगस्त को संध्या ७ बजे मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका
शुभारंभ कामेश्वर जी ने सरस्वती वंदना से किया।
आयोजन में श्वेता शरद ने ‘दूल्हों का बाज़ार’, मधु गुप्ता ने ‘वो एक साँवली लड़की’, खुशबू बरनवाल ने ‘वो हाथ-पैर की ऐंठन’, ज्योति बरनवाल ने ‘एक ख़त साजन के नाम’ तथा सोनी बरनवाल ने ‘यादों का सावन’ को रचना को प्रस्तुत किया। कामेश्वर जी ने ग़ज़ल ‘दिल जलाने के तरीके’ और उदय भारती ने ‘मैं तो पत्नी का कवि हूँ’ प्रस्तुत की। विनू जी, विशाखा जी, रामकिशोर पाठक तथा खुशबू बरनवाल आदि ने भी काव्य प्रस्तुति दी।
संयोजन एवं संचालन खुशबू बरनवाल ने किया। धन्यवाद ज्योति बरनवाल ने माना।