श्रीनाथद्वारा (राजस्थान)।
प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’ (मथुरा-कासगंज) को राजस्थान की अग्रणी संस्था साहित्य मण्डल (श्रीनाथद्वारा) की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह संस्था के तत्वावधान में ‘हिन्दी लाओ देश बचाओ’ समारोह में ‘हिन्दी उपनिषद् (पत्र वाचन)’ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता हेतु संस्था के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने देते हुए ‘शरद’ के अवदान की सराहना की।