कुल पृष्ठ दर्शन : 1

एक दीया प्यार का…

अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर (मध्यप्रदेश)
************************************

एक दीया प्यार का, घर-घर जलाएँगे,
बिछड़े हुए रिश्तों को, फिर से मिलाएँगे।

दिया सिर्फ रोशनी नहीं, दिल का उजाला है,
प्रेम से सजा घर, सबसे निराला है।

छोटा सा ये दीया, अँधेरे को हराएगा,
नफ़रत की दीवारों को, पल में गिराएगा।

गुस्सा, जलन, शिकवा, अब भूल जाएँगे,
हाथ में हाथ लेके, सबको गले लगाएँगे।

दीया कहे चुपके से, जलना ही जीवन है,
दूसरों के काम आना, सच्ची लगन है।

ना बड़ा, ना छोटा, सब एक समान है,
प्रेम ही सबसे बड़ा, सबसे महान है।

आओ मिलके कसम लें, दिल ना दुखाएंगे,
हर टूटे रिश्ते को, प्यार से निभाएंगे।

जब तक ये दीया जले, आस ना टूटेगी,
मेहनत और सच्चाई, कभी ना छूटेगी।

ये दीया, बस दीया नहीं, एक संदेश लाया है,
जहाँ प्रेम हो वहाँ, खुशियों ने डेरा जमाया है।

रोशनी बाँटने से, कभी कम ना होगी,
प्रेम की इस ज्योत से, हर गली रोशन होगी॥