ममता सिंह ‘विशिष्ट’
धनबाद (झारखंड)
**********************************************
हर घर उजियारा हो (दीपावली विशेष)…
हर घर उजियारा हो,
ऐसा संकल्प हमारा हो।
घर में द्वेष न क्लेश हो,
हर घर में प्रेम ही प्रेम हो।
ना किसी का दिल दुखाएं,
ना किसी का सिर झुकाएं।
ना हम बड़े, ना तुम बड़े,
सभी समय का खेल है।
राम आए अपने घर में,
हर घर में उल्लास हो।
सभी के तन पर कपड़े हो,
सभी के घर में भोजन हो।
हर किसी के चेहरे पर,
खुशियों की मुस्कान हो।
अमावस की काली रात में,
हर घर प्रकाश ही प्रकाश हो।
मिट्टी के रंग-बिरंगी दीपक में,
बाती जलती प्रेम की हो।
घर जगमग हो प्रकाश से,
दिल में भी प्रेम का प्रकाश हो।
सच्ची और अच्छी नीयत हो,
ईश्वर का जिसमें वास हो।
इक दिन राम आएंगे हमारे अँगना,
ऐसा मन में दृढ विश्वास हो॥