राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’
धनबाद (झारखण्ड)
**********************************************
एक सच्चा शिक्षक चिंतित रहता है,
चिंतित रहता है सदा इस बात से वह
कि एक-सा पढ़ाने के बावजूद बच्चे,
समान सीख न पाते, कुछ रहते कच्चे।
नित्य ढूँढता वह नये-नये तरीके,
कच्चे बच्चे का ज्ञान जगाने के लिए
कभी न थकता, कभी न हार मानता,
हर कच्चे मन में ज्ञान दीपक जलाता।
एक सच्चा शिक्षक चिंतित रहता,
नम्बर के लिए नहीं, संस्कार के लिए
एक सच्चा शिक्षक चिंतित रहता,
चिंता के लिए नहीं, चिंतन के लिए।
कहता ‘राजू’- सच्चे शिक्षक की सच्ची चिंता,
धन के लिए नहीं, गुण के लिए होती।
एक सच्चे शिक्षक की सच्ची चिंता,
वर्तमान के लिए नहीं, भविष्य के लिए होती॥
परिचय-साहित्यिक नाम `राजूराज झारखण्डी` से पहचाने जाने वाले राजू महतो का निवास झारखण्ड राज्य के जिला धनबाद स्थित गाँव-लोहापिटटी में है। जन्म तारीख १० मई १९७६ और जन्म स्थान धनबाद है। भाषा ज्ञान-हिन्दी का रखने वाले श्री महतो ने स्नातक सहित एलीमेंट्री एजुकेशन (डिप्लोमा) की शिक्षा प्राप्त की है। साहित्य अलंकार की उपाधि भी हासिल है। आपका कार्यक्षेत्र-नौकरी (विद्यालय में शिक्षक) है। सामाजिक गतिविधि में आप सामान्य जनकल्याण के कार्य करते हैं। लेखन विधा-कविता एवं लेख है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ देशभक्ति भावना को विकसित करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-प्रेमचन्द जी हैं। विशेषज्ञता-पढ़ाना एवं कविता लिखना है। देश और हिंदी भाषा के प्रति आपके विचार-“हिंदी हमारे देश का एक अभिन्न अंग है। यह राष्ट्रभाषा के साथ-साथ हमारे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसका विकास हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए अति आवश्यक |