कुल पृष्ठ दर्शन : 1

अपना संविधान है स्वाभिमान

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
*******************************************

संविधान दिवस (२६ नवम्बर) विशेष…

भारत का स्वाभिमान है, अपना संविधान,
इस पर सभी करें अभिमान
जनता की अभिव्यक्ति का यह अपनापन है,
यही भारतीय लोकतंत्र का गौरव है अपना संविधान…।

अधिकारों की लड़ाई हो,
या इंसाफ की आस हो
सबको न्याय मिलता है यहाँ,
कानून को सही दिशा दिखाता है अपना संविधान…।

वाद-विवाद को निपटा, अपने पक्ष में तर्क देता,
सबको मालूम है न्याय मिलेगा
अधिकारों का हिस्सा कभी कम नहीं होता,
क्योंकि हर आमजन के लिए है अपना भारतीय संविधान…।

हर क्षेत्र में वह हमेशा मौजूद है,
अधिकारों के प्रति हमें जागरूक होना पड़ेगा।
क्योंकि भारत की मजबूती का आधार ही है,
वह अपना भारतीय संविधान ही है…॥