कुमारी ऋतंभरा
मुजफ्फरपुर (बिहार)
************************************
संविधान दिवस (२६ नवम्बर) विशेष…
२६ नवंबर १९४९ को सबने मिलकर इसे बनाया है,
२६ जनवरी १९५० को इसे देश में लागू किया
‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में सबने मिलकर निर्माण किया,
बन गई ये भारत की जीवित धरोहर, हमारा संविधान।
जो हर वर्ग को देता है दिशा,
संविधान से ही समाज में आती है समता
हर राह पर जीवन हो जाता है सरल,
आओ मिलकर मनाएं अपना ये पर्व।
‘संविधान दिवस’ आया, महान ये पर्व,
लेते हैं आज हम संकल्प एक
हर विद्यालय, हर अस्पताल, हर सभा में,
प्रस्तावना का पाठ करेंगे सबसे पहले।
प्रस्तावना पढ़कर ही करेंगे हर काम,
रखेंगे कार्यालय में संविधान की एक किताब
हम सबका है बस एक ही सिद्धांत,
संविधान की प्रस्तावना का करेंगे हर दिन पाठ।
हर घर की लड़की हो सुरक्षित,
ना हो किसी पर घरेलू हिंसा
न करे कोई गरीबों पर अत्याचार,
सबके लिए हो कानून में बराबर अधिकार।
सड़क हो या हो सदन,
सब जगह मिले महिलाओं को सुरक्षा
संविधान से ही मिले सुंदर जीवन,
यही तो है भारत का सबसे पावन पर्व।
यही है महान, यही है हमारा गर्व,
सब मिलकर मनाएंगे २६ नवंबर को।
चलो सब एकता से रहें और मनाएं,
संविधान दिवस का पर्व॥