कुल पृष्ठ दर्शन : 229

अ.भा. अनुबन्ध फाउंडेशन से सम्मान-पुरस्कार हेतु रचनाशिल्पी डॉ. पूजा अलापुरिया चयनित

सम्मान घोषित…..

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

अखिल भारतीय अनुबन्ध फाउंडेशन द्वारा स्व. श्रीमती शकुंतला शर्मा एवं स्व. रविदत्त शर्मा की पुण्य स्मृति में वर्ष २०१७,२०१८ व २०१९ में प्रकाशित पुस्तकों के लिए साहित्य,समाज और संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार घोषित किए गए हैं। इसमें मुम्बई वासी रचनाशिल्पी श्रीमती डॉ. पूजा अलापुरिया को गद्य विधा के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुश ‘तनहा’ ने यह जानकारी दी। आपने बताया कि,वर्तमान परिस्थिति में कार्यक्रम कर पाना संभव नहीं है। अतः,सभी सम्मानित विभूतियों को मार्च में अन्य माध्यम से ‘प्रशस्ति-पत्र’ जारी किए जाएंगे।
श्री कुमार के अनुसार गद्य विधा में ‘अनुबन्ध साहित्य भूषण सम्मान’ के लिए डॉ. विदूषी शर्मा (दिल्ली),विजय तिवारी( गुजरात),श्रीमती ज़ीनत अहसान कुरैशी (मुम्बई),राजगोपाल सिंह वर्मा( उप्र) को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ‘अनुबन्ध साहित्यश्री सम्मान’ के लिए डॉ. जीतेंद्र पाण्डेय (महाराष्ट्र),अस्लम मुलानी (महाराष्ट्र) एवं डॉ. श्रीमती पूजा अलापुरिया (नई मुम्बई,महाराष्ट्र) को चुना गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. पूजा लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉट कॉम (www.hindibhashaa.com) की सक्रिय सहयोगी रचनाकार व शिक्षक हैं।
श्रीमती अलका रागिनी (महाराष्ट्र),अंकुर मिश्रा (उप्र),इंद्रजीत (मप्र),राम नगीना मौर्य (उप्र), कमलजीत कौर (मप्र),डॉ. पूजा मिश्रा (मप्र),अजय बनारसी (मुम्बई),राजेन्द्र श्रीवास्तव (मप्र),सुश्री संगीता बाजपेयी (मुम्बई) और सुश्री मुन्नी गुप्ता (कोलकाता) को भी चयनित किया गया है।
सभी विभूतियों को संस्था की ओर से बधाई देते हुए ‘तनहा’ नें बताया कि,अ.भा.अनुबन्ध फाउंडेशन विशिष्ट सम्मान(वर्ष-२०२१)में ‘अनुबन्ध साहित्य रत्न’ हेतु इब्राहिम अश्क,सुभाष काबरा,लक्ष्मण दुबे (सभी मुम्बई),तेज नारायण शर्मा,चिराग़ जैन (सभी दिल्ली)को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार ‘अनुबन्ध संगीत रत्न’ के लिए कुलदीप सिंह,मोहिन्दरजीत सिंह एवं कुमार सक्सेना (सभी मुम्बई) का चयन हुआ है। ‘अनुबन्ध साहित्य गौरव हेतु अशोक ‘अंजुम’,राजेन्द्र राजन (सभी उप्र), अश्विनी पाण्डेय (गुजरात),डॉ.ऋषिपाल धीमान ‘ऋषि’,देवमणि पांडेय,श्रीमती अलका जैन ‘शरर’ एवं देवदत्त देव (सभी मुम्बई) को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply