कुल पृष्ठ दर्शन : 171

सम्मान संग हुई काव्य संगोष्ठी

नागदा (उज्जैन)।

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना और मंत्रणा साहित्यिक संस्था(नागदा) द्वारा काव्य संगोष्ठी सहित ‘जनसंचार माध्यम और सामाजिक सरोकार’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह किया गया। मुख्य वक्ता विक्रम विवि के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जी. डी. अग्रवाल थे।
प्रारंभ में संस्था का परिचय अनिल ओझा ने दिया। महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि, अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र कांठेड़ ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश रघुवंशी, कैलाश सनोलिया व साहित्यकार वीरेंद्र मिश्र थे। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने सरस कविताओं का पाठ किया। कवियों में अनिल ओझा,अशोक गौर,मदन मस्ताना,सुंदरलाल उपाध्याय,लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी,बी.एस. गुर्जर, सुनील रांका आदि प्रमुख थे। आयोजन में अनेक साहित्यकार,पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने सूर्य और चन्द्र पर कविताएं सुनाईं। संगोष्ठी को प्रो. शर्मा एवं श्री सनोलिया ने भी संबोधित किया। संचालन सुंदर लाल जोशी ने किया। आभार प्रदर्शन हरचरण चावला ने किया।

Leave a Reply