कुल पृष्ठ दर्शन : 158

पत्र-लेखन स्पर्धा के विजेताओं को किया पुरस्कृत

पाली(राजस्थान)।

मरुधर महिला शिक्षण संघ विद्यावाड़ी में हिंदीभाषा डॉट कॉम (पोर्टल) की ओर से आयोजित पत्र-लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर आई ३ छात्राओं को विशेष प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया,साथ ही अन्य सहभागी विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस स्पर्धा में प्रथम स्थान पर कीर्ति कानावत(कक्षा १०),द्वितीय स्थान पर नीलम कक्षा(१२-विज्ञान वर्ग),तथा साक्षी राजपुरोहित(१२-कला वर्ग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इन सभी विजेताओं को विशेष प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया। इसमें भाग लेने वाली ११५ छात्राओं में से १० छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रथम स्थान पर आई कीर्ति,नीलम तथा साक्षी को विजेता के रूप में सभा में मरुधर बालिका विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम)की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया संगीता ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान
स्पर्धा संयोजक शिक्षिका वन्दना शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि,लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉट कॉम द्वारा उक्त प्रतियोगिता हाल ही में भव्य स्तर पर कराई गई थी,जिसका उद्देश्य मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply