रक्षा तिरंगा, वचन तिरंगा
अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** अपना सम्मान तिरंगा…. मन तिरंगा,आन-बान तिरंगा-तन तिरंगा। जान तिरंगा,देश रंग तिरंगा-मान तिरंगा। फूल तिरंगा,एकता है तिरंगा-ओज तिरंगा। सोच तिरंगा,कर्म मेरा तिरंगा-वीर तिरंगा। सेना तिरंगा,आजादी है तिरंगा-गर्व तिरंगा। शक्ति तिरंगा,बांधे सब तिरंगा-भक्ति तिरंगा। उठा तिरंगा,लहरा दे तिरंगा-गर्व तिरंगा। सेवा तिरंगा,देशभक्ति तिरंगा-ईश तिरंगा। रक्षा तिरंगा,वचन भी तिरंगा-जय तिरंगा। जमीं तिरंगा,स्वयं देश तिरंगा-नभ तिरंगा॥