दोस्ती बहुत अनमोल…

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ मित्रता-ज़िंदगी… दोस्ती बहुत अनमोल होती है,जिसका कोई मोल नहीं होताजो दुःख-सुख में साथ देता है,वही सच्चा साथी, मित्र व दोस्त ही होता है…। कृष्ण-सुदामा की वह मित्रता,सदियों तक याद रहेगीदोस्ती होती ही ऐसी है,वही सच्चा साथी, मित्र व दोस्त ही होता है…। दोस्ताना ज़िंदगीभर बना रहे,ऐसा साथ व वात्सल्य हमेशा … Read more

‘मेरी पुस्तक मेरी पहचान’ में १५ लेखकों ने रखी अपनी बात

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। हिंदी साहित्य भारती (भोपाल इकाई) का मानस संगम एवं ‘मेरी पुस्तक मेरी पहचान’ कार्यक्रम दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.नुसरत मेंहदी (निदेशक उर्दू अकादमी, मप्र) रहीं।इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन भारती की इकाई अध्यक्ष शेफालिका श्रीवास्तव ने दिया। वक्ता डॉ. मेंहदी ने श्रीराम, श्रीरामचरित … Read more

श्रावण मास पर हुई मंथन साहित्यिक परिवार की काव्यांजलि

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। ‘सावन फिर से आ गया, पड़ने लगी फुहार, पपीहा कोयल कूके अब हर रोज है त्यौहार’ की धुन के साथ डॉ. राम पंचभाई के निर्देशन, दीपा शर्मा ‘उजाला’ के संचालन व बृज व्यास की अध्यक्षता में गीता उनियाल की सरस्वती वंदना व दीपा शर्मा की गणेश स्तुति से ऊर्जा ग्रहण कर मंथन साहित्यिक … Read more

रूपा वात्स्यायन को मिला ज्ञानोत्कर्ष सम्मान

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। चाँदमाड़ी मोहल्ले (पटना) की रूपा कुमारी को बिहार की अन्तराष्ट्रीय संस्था ज्ञानोत्कर्ष अकादमी के संस्थापक रूपेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुजा वाजपेयी द्वारा भारत के ११ विशिष्ट व्यक्ति सहित ‘ज्ञानोत्कर्ष सम्मान-२०२५’ के लिए घोषणा अनुरूप सम्मानित किया गया।सामाजिक-साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए रूपेश कुमार ने सम्मानित किया।

२ अगस्त को ‘अश्कों से लफ़्ज़ों तक’ पर चर्चा

hindi-bhashaa

दिल्ली। काका साहेब कालेलकर एवं विष्णु प्रभाकर की स्मृति को समर्पित सन्निधि संगोष्ठी द्वारा ग़ज़ल पर केन्द्रित लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की पुस्तक ‘अश्कों से लफ़्ज़ों तक’ पर २ अगस्त को चर्चा रखी गई है। इसमें सभी सादर आमंत्रित हैं।प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल कुमार प्रभाकर और संयोजक कुसम शाह ने बताया कि अध्यक्षता बाल स्वरूप … Read more

संवेदनाओं से युक्त संग्रह ‘कहानियाँ आपकी और मेरी’ विमोचित

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। प्रतिवर्ष वामा साहित्य मंच के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय डाॅ. प्रेमकुमारी नाहटा कहानी प्रतियोगिता ने नई पहल की है। देशभर से प्राप्त श्रेष्ठ कहानियों को चयनित (२०२४-२५) करके डाॅ. प्रेमकुमारी नाहटा की ५ कहानियों को सम्मिलित करकर साझा संग्रह ‘कहानियाँ आपकी और मेरी’ का विमोचन किया गया।मंच की प्रचार प्रभारी सपना साहू ‘स्वप्निल’ … Read more

नरेन्द्र सिंह नीहार बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित

hindi-bhashaa

दिल्ली। प्रसिद्ध बाल साहित्यकार नरेन्द्र सिंह नीहार को सृजन संस्था (श्री गंगानगर, राजस्थान) की ओर से नोजगे पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के १४ विद्वानों को विभिन्न विधाओं के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदु देवी टांक, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के एमडी डॉ. पी.एस. सूदन … Read more

सम-सामयिकता लघुकथा की प्रथम आवश्यकता-डॉ. दवे

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। लघुकथा सूक्ष्म से विस्तार लेती है, एक गंभीर सोच को मारक बना प्रस्तुत करती है। डॉ. नीहार गीते ने इस पुस्तक में चुन-चुनकर विषय लिए हैं, जो समसामयिक हैं और जीवन की गहरी समझ लिए हैं। लघुकथा की प्रथम आवश्यकता सम-सामयिकता है।यह बात ‘आईसेक्ट’ (भोपाल) द्वारा प्रकाशित डॉ. नीहार गीते के लघुकथा संग्रह … Read more

संस्कारधानी में अभा तुलसी महोत्सव ३ अगस्त को

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र) | सेवा केंद्र, छोटी लाइन फाटक (जबलपुर) में ३ अगस्त (रविवार) को शाम ६ बजे अखिल भारतीय तुलसी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर की ममत्व सेवा संस्था के संस्थापक दीपक पचौरी को बहुआयामी सेवाओं के लिए ‘संस्कारधानी गौरव रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

लोकार्पण संग ७ विद्वान सम्मानित

hindi-bhashaa

लखनऊ (उप्र)। सुप्रसिद्ध साहित्यकार, सम्पादक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव की १०४वीं जन्म जयंती पर निराला सभागार हिन्दी संस्थान (लखनऊ) में लोकार्पण समारोह हुआ। डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के संयोजन में इसकी अध्यक्षता डॉ. रामकठिन सिंह ने की। मुख्य अतिथि पदम् श्री डॉ. विद्या और सारस्वत अतिथि साहित्यकार … Read more