परिवार एक मंदिर, जिसमें कर्तव्य की पूजा

काव्य गोष्ठी… सोनीपत (हरियाणा)। परिवार एक मंदिर है, जिसमें प्रेम, सम्मान और कर्तव्य की पूजा होती है।कल्पकथा परिवार की जीवन के विविध रंगों से सजी रही काव्य गोष्ठी में यह बात अध्यक्षीय उद्बोधन में अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’ ने कही। कल्पकथा साहित्य संस्था की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि २००वीं ऑनलाइन … Read more

पत्रिका ‘गौतम दर्पण’ विमोचित

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। सामाजिक मासिक पत्रिका ‘गौतम दर्पण’ का मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति श्यामसुंदर द्विवेदी ने बतौर अतिथि शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र मोहन माथुर सभागृह में विमोचन किया। आपने पत्रिका को अनूठा प्रयास और प्रेरक कदम बताया। इस अवसर पर शिक्षाविद के.सी. शर्मा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा इंदौर … Read more

१० तक आवेदन, युवा लेखकों हेतु सुनहरा अवसर

hindi-bhashaa

दिल्ली। पीएम-युवा ३.० मेंटरशिप योजना युवा लेखकों के लिए सुनहरा अवसर है। आप अब अपनी कहानियों और विचारों को राष्ट्र के साथ साझा कर सकते हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख १० जून २०२५ है। शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें चयनित होने पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, ५० हजार ₹ … Read more

‘राजभाषा हिंदी और बैंकिंग:विविध आयाम’ पर विशेषज्ञ वार्ता

hindi-bhashaa

दिल्ली। ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ (७ जून) के अवसर पर ‘राजभाषा हिंदी और बैंकिंग: विविध आयाम’ विषय पर विशेष विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ के रूप में भारत सरकार द्वारा ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित डॉ. साकेत सहाय, (वरिष्ठ लेखक, भाषाकर्मी एवं मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) आमंत्रित हैं।मुख्य संयोजक श्रीमती पूनम … Read more

‘संवेदनाओं की गूँज’ हेतु रचना अपेक्षित

hindi-bhashaa

हरिद्वार (उत्तराखंड)। ‘वैदिक प्रकाशन’ (हरिद्वार) द्वारा काव्य संग्रह ‘संवेदनाओं की गूँज’ प्रकाशित किया जाना है। इस निमित्त १० जून तक रचना भेजने का अंतिम अवसर है।सम्पादक व सहायक युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’ (६३९५५०६९८२) ने बताया कि आज मानवीय संवेदना कुंठित हो गई है। इसलिए संवेदनशीलता बनाना सभी के लिए बहुत आवश्यक है। आप कोई कविता अथवा … Read more

रामायण केन्द्र जबलपुर २३ जून को करेगा कार्यक्रम

hindi-bhashaa

बैठक… जबलपुर (मप्र) |   रामायण केंद्र जबलपुर इकाई के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। प्रारंभ में २३ जून सोमवार को रानी दुर्गावती म्यूज़ियम (भंवरताल गार्डन) स्थित कला वीथिका में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई।कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्र की इस इकाई की स्थापना … Read more

डॉ. जया सुभाष बागुल को ‘हिंदी रत्न सम्मान’

जबलपुर (मप्र)। हिंदी के प्रचार-प्रसार व साहित्य सेवा में लगे कवि-कवयित्रियों को निरंतर सम्मानित करने के क्रम में गणेश श्रीवास्तव (संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था) व कवि संगम त्रिपाठी (संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा) ने डॉ. जया सुभाष बागुल (जालना) को ‘हिंदी रत्न सम्मान’ दिया है। सहा. अध्यापक (घनसावंगी) डॉ. जया लेखिका होकर हिंदी प्रचार हेतु … Read more

लेखिका दीप्ति खरे को बैंकाक में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बैंकॉक (थाईलैंड)। राजधानी बैंकाक में ‘अंतराष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन’ में मंडला (मप्र) की लेखिका श्रीमती दीप्ति खरे को अंतरराष्ट्रीय योगदान हेतु ‘गौतम बुद्ध इंटरनेशनल अवॉर्ड २०२५’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक देशों के अंतराष्ट्रीय विद्वानों एवं प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।यह आयोजन धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, यूनाइटेड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं यूनाइटेड … Read more

१ लाख के पुरस्कार हेतु आवेदन अवसर

hindi-bhashaa

लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों, सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों एवं अहिन्दी भाषा-भाषी प्रदेशों केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यकर्मी लेखकों को उनकी पुस्तकों पर पुरस्कृत किया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष २०२५-२६ के लिए निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन प्रविष्टियाँ १५ जुलाई तक आमंत्रित हैं।पुरस्कार समिति की सचिव डॉ. सीमा गुप्ता (७२१७८१२८२४) के अनुसार अधिकतम २४ … Read more

कृति ‘बच्चे होते फूल से’ भेंट

भोपाल (मप्र)। नन्दीश्वर जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी को गीतकार मनोज जैन ‘मधुर’ ने अपना बाल कविता संग्रह ‘बच्चे होते फूल से’ भेंट किया। यह श्री जैन की पहली बाल साहित्य कृति है, जिसमें लोरी, कविता, पहेली और प्रेरक कविताओं का संकलन है, जो बच्चों की मासूम दुनिया को छूने का छोटा-सा प्रयास है।