बुजुर्गों का सम्मान ही परिवार का अभिमान

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* बुजुर्गों से घरों की शोभा, उनसे घर का मान रहे,उनके अनुभव के दीपों से, रोशन हर इंसान रहेनई पीढ़ियाँ भूल न जाएँ, जड़ों से जुड़ने का अर्थ,बड़ों का सम्मान जहाँ हो, वहाँ संस्कार महान रहें। जीते-जी दो रोटियाँ कम, पर दो  मीठे बोल उन्हें,मत बाँटो घर की संपद, बाँटो प्रेम अनमोल उन्हेंमरने पर तस्वीर सजाकर, आँसू बहाना है व्यर्थ, मान दो तुम आज बुजुर्गों, बाद न  देना मोल उन्हें। मोबाइल में जग भर अपना, घरों में बुजुर्ग पराये,जिनकी उँगली पकड़ चले थे, उनको ही … Read more

संकटमोचक भारत वीर

कमलेकर नागेश्वर राव ‘कमल’,हैदराबाद (तेलंगाना)************************************************* ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का पावन मंत्र जहां गूंजता,वसुधा के हर प्राणी में जो ईश रूप को पूजता। वही पुरातन संस्कार, फिर नभ की छाती पर चमका,जब संकट में घिरे गगन पर भारत का गौरव दमका। एक सौ चौहत्तर प्राण हवा में डोल रहे थे अम्बर पर,छल की खूनी छुरी तनी … Read more

दावा किताबी है, हक़ीक़त नहीं

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)************************************** ये दावा किताबी है, यह हक़ीक़त नहीं।यह तो कोरी लफ्फाजी है, वसीयत नहीं। कहते हो कुछ और, और करते हो और,ऐसा करना तो भाई कोई रवायत नहीं। आँकड़ों में तो है तरक्की पर तरक्की,पर ये तो कोई आवाम से मुहब्बत नहीं। मतलब के लिए राम भी, और रहीम भी,ये तो दोस्त … Read more

मन का रावण

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ********************************************** भीतर का रावण (विजयादशमी विशेष)… त्रेतायुग बीता द्वापर आया,द्वापर युग बीता तो कलियुगहर युग में रावण ने लिया जन्म,दुखी किया जग को उसका कर्म। त्रेता युग में आया था एक रावण,प्रभु राम ने किया था उनका संहारद्वापर युग में दो-चार रावण आए,कृष्ण ने किया उन सबका सफाया। कलियुग में बसा … Read more

कब तक छलोगे ?

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* पद का मद, सत्ता का दंभ, कब तक जग को छलोगे ?लोभ, मोह, हिंसा विष से कब तक अमृत घोलोगे ?पुतले जलाकर क्या होगा, मन के असुर को मारो!महिषासुर! चेतो, वरना, ख़ुद कर्मों  से हारोगे! नारी निर्बल मत समझ, वह दुर्गा, महाकाली है,करुणा में गंगा की धारा, समर  प्रलय ज्वाला है।अस्मिता पर वार किया तो अन्यायी  नाश होगा,नारी सम्मान जहाँ है, वहीं विजय  की लाली है। मुख पर … Read more

बेटी बचाओ तो दुर्गा बचेगी

नीलम प्रभा सिन्हाधनबाद (झारखंड)***************************************** बेटी बचाओ तो दुर्गा बचेगी,आज के जमाने में बेटी को बचाओबेटी ही दुर्गा होती, शक्ति होती,मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’नारा बुलन्द किया जो सुपर बेटी नारा था,बेटी के उत्थान के लिए जरूरी। पढ़ाई अति आवश्यक है बेटियों की,अपने पैरों पर खड़ा करने की जरूरत हैजिससे किसी पर निर्भर होना … Read more

रामायण वही, रावण नए

दीप्ति खरेमंडला (मध्यप्रदेश)********************************** भीतर का रावण (विजयादशमी विशेष) …. हर साल रीत वही दोहराते,हर साल दशहरा आता है,रावण का पुतला जलता हैपर रावण बच ही जाता है। कैकेयी का मोह आज भी,रिश्तों में दीवार उठाता हैमंथरा बनकर कोई अपना,कानों में विष भर जाता है।रावण का पुतला जलता है,पर रावण बच ही जाता है…॥ स्वर्ण-मृग के … Read more

दुनिया हुई भक्तिमय

ममता सिंह ‘विशिष्ट’धनबाद (झारखंड)****************************** नवरात्री का त्योहार आया, दुनिया सारी भक्तिमय हो गई,कहीं कलश स्थापना हो रही, मंदिरों में घंटियाँ बज रही। प्रथम पूजा माँ शैल पुत्री का, अर्पित होते वस्त्र सफ़ेद फूल,वाहन वृषभ बाएं कर में कमल, पुष्प दाहिने कर में त्रिशूल। इनके नाम अनेक – पार्वती, हेमवती सती और भवानी,हिमालय शैल पुत्री भगवान, … Read more

रावण विचार-मंथन

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* सदियों से रावण दहन परंपरा,असत्य पर सत्य की जीत कहेरामजी आयेंगे रावण को मारेंगें !था वो त्रेतायुग श्रीराम किए युद्ध,रावण विद्यावान दुराचारी था सीता मैया का अपहरण किया। शिव तांडवस्रोतं उसने रचा,रावण क्या दानव था ?मोक्ष पाना उसका नियत था,छल-प्रपंच का क्या राजा था ?जानता था अपहरण करना,घोर निम्न है ये काम सदा फिर भी उसने था किया !तृण का उसने … Read more

माँ की पूजा

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************* हम सब बच्चे माता मेर,तुमको शीश नवातेश्रद्धा से माँ एक फूल,नित आकर तुम्हें चढ़ाते। हे अंबे, जगदंबे मइया,महिमा तेरी गाऊँविद्या का वरदान मिले,माँ, तेरी भक्ति पाऊँ। नौ दिन का नवरात्र,महिमा नौ रूपों कीधूम मचाते सब मिल,गरबा नवरात्रों की। घर-घर बजते ढोल,भजन माता के होतेकलश नारियल और,जवारें भी हैं बोते। बच्चे भी मस्त … Read more