कुल पृष्ठ दर्शन : 1053

शांति का ध्वज फहराएंगे

मनोरमा जोशी ‘मनु’ 
इंदौर(मध्यप्रदेश) 
****************************************************
विश्व शांति दिवस स्पर्धा विशेष……

हम देश के सच्चे सेवक
मानवता का फर्ज निभाएंगे
हम विश्व शांति का,
ध्वज फहराएंगे।

अमन-चैन की पवन चले,
चहुँओर खुशियाली छाए
गमों के बादल न छाए,
खून खराबा हो न पाए।
प्रेम की ज्योति जलाएंगें…
हम अपना फर्ज निभाएंगें,
रहे ना कोई भूखा-प्यासा
पूरी हो सबकी अभिलाषा
कहीं न हो कोई निराशा,
जन-जन में जागृति लाएंगें।
हम विश्व शान्ति लाएंगें…
चहुँओर हो प्रचार-प्रसार,
हम ऐसी मुहिम चलाएंगें
नकारात्मकता त्याग,
सकारात्मक सोच की
चेतना जगाएंगें।
भटकों को राह बताएंगें…
गिरतों को उठाएंगें,
असहायों को संबल धीर बँधाएंगें।
हर भोर हो सुनहरी,
जंगल में मंगल शान्ति लाएंगें
मानव है मानवता का फर्ज निभाएंगें॥

परिचय–श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर जिला स्थित विजय नगर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है। शिक्षा-स्नातकोत्तर और संगीत है। कार्यक्षेत्र-सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं।विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लेखनी का प्रकाशन होता रहा है। राष्ट्रीय कीर्ति सम्मान सहित साहित्य शिरोमणि सम्मान और सुशीला देवी सम्मान प्रमुख रुप से आपको मिले हैं। उपलब्धि संगीत शिक्षक,मालवी नाटक में अभिनय और समाजसेवा करना है। आपके लेखन का उद्देश्य-हिंदी का प्रचार-प्रसार और जन कल्याण है।कार्यक्षेत्र इंदौर शहर है। आप सामाजिक क्षेत्र में विविध गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। एक काव्य संग्रह में आपकी रचना प्रकाशित हुई है।

Leave a Reply