कुल पृष्ठ दर्शन : 135

You are currently viewing ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न

ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न

दिल्ली।

साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को किया जाने वाला बोली संवर्धन ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन इस बार भी किया गया। संयोजक नवीन कुमार भट्ट ‘नीर’ ने बताया कि,मुख्य अतिथि डॉ. अंजना संधीर,विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना,संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, मीडिया प्रभारी मिथलेश सिंह की उपस्थिति में मंत्रोचारण सहित माँ वीणापाणि को याद कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाषा पर काव्य प्रस्तुति प्रेमलता उपाध्याय (मप्र),डॉ. क्षमा सिसोदिया(मप्र),राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित'(राजस्थान),सत्यदीप, जयहिंद सिंह( उत्तर प्रदेश),राम प्रवेश पंडित (झारखंड) सहित रेखा मोहन मैत्री(पंजाब)एवं ज्योति विपुल जैन (गुजरात) आदि ने दी। संचालन विनोद वर्मा दुर्गेश ने किया। संयोजक ने सभी मनीषियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply