कुल पृष्ठ दर्शन : 148

You are currently viewing जनजागरण हेतु कराई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

जनजागरण हेतु कराई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

इंदौर (म.प्र.)।

वैश्विक महामारी के इस कालचक्र में मानवता व जनजागरण के सकारात्मक चिंतन में योगदान हेतु साहित्यिक संस्था नई क़लम द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर व प्रदेश के अनेक क़लमकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जनसामान्य के स्वास्थ्य लाभ तथा मनोबल हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की।
संस्था उपाध्यक्ष कवि विनोद सोनगीर ने बताया कि,गोष्ठी में श्रुति मुखिया,प्रशांत तिवारी,अक्षत व्यास,आतिश इंदौरी,विमल कुमार,नितेश कुम्भकार, संजय जैन बेज़ार,पूनम आदित्य,सुनील रघुवंशी सिपाही,डॉ. संगीता पाल एवं संतोष त्रिपाठी सुजान ने काव्य पाठ किया। कवियित्री श्रुति मुखिया द्वारा सरस्वती वंदना कर शुभारंभ किया गया। संचालन कवि जितेन्द्र राज ने किया। आभार श्री सोनगीर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply