भोपाल (मध्यप्रदेश)
विश्व शांति दिवस स्पर्धा विशेष……
विश्व शांति हेतु अथक प्रयास हैं जरूरी,
विश्व शांति हेतु ना हो कोई रुकावट,ना मजबूरी।
इसके लिए ना होने पाए हावी कोई लाचारी,
विश्व शांति हेतु अथक प्रयास हैं जरूरीll
विश्व हमारा है तो शांति के लिए प्रयास भी हमारे होंगे,
विश्व शांति के लिए ठोस क़दम उठाना होगा।
शान्ति के लिए खुद ही लेना होगा संकल्प,
विश्व शांति के लिए अथक प्रयास हैं जरूरीll
विश्व शांति के लिए नहीं होगा कोई और विकल्प,
विश्व हमसे (जनमानस) है,तो शांति भी हम ही लाएंगे।
विश्व में शान्ति के लिए पहल हमें ही करनी होगी,
विश्व शांति हेतु अथक प्रयास हैं जरूरीll
दूसरे का काम समझ कर अपने कर्तव्य से मुँह ना फेरें,
अपने स्तर पर अपना कार्य,प्रयास करते रहें।
स्वयं भी अपना कर्तव्य समझें,ओरों को भी प्रेरित करें,
विश्व शांति के लिए अथक प्रयास हैं जरूरीll
विश्व के लिए शांति,अपने सहयोग की शुरुआत करें,
विश्व शांति के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दे नाम अंकित करें।
विश्व शांति के लिए समर्पण का सैलाब है जरूरी,
अतः विश्व शांति हेतु अथक प्रयास हैं जरूरीll
परिचय-तृप्ति तोमर पेशेवर लेखिका नहीं है,पर प्रतियोगी छात्रा के रुप में जीवन के रिश्तों कॊ अच्छा समझती हैं।यही भावना इनकी रचनाओं में समझी जा सकती है। आपका साहित्यिक उपनाम-तृष्णा है। जन्मतिथि २० जून १९८६ एवं जन्म स्थान-विदिशा(म.प्र.) है। वर्तमान में भोपाल के जनता नगर-करोंद में निवास है। प्रदेश के भोपाल से ताल्लुक रखने वाली तृप्ति की लेखन उम्र तो छोटी ही है,पर लिखने के शौक ने बस इन्हें जमा दिया है। एम.ए. और पीजीडीसीए शिक्षित होकर फिलहाल डी.एलएड. जारी है। आप अधिकतर गीत लिखती हैं। एक साझा काव्य संग्रह में रचना प्रकाशन और सम्मान हुआ है।